About
Akhil Bhrtiya Akhand Raguvanshi Kshatriya Mahaparishad
I am available for
अत्यंत हर्ष का विषय है कि समाज में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत हमारे दोनों संगठनों का एकीकरण हो गया है जिससे अब हम अधिक क्षमता एवं गति से सामाजिक कार्यों तथा सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों में आगे बढ़ सकेंगे।
इसी कड़ी में रविवार, दिनांक 18 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 तक अपेक्स बैंक ऑडिटोरियम , अपेक्स बैंक परिसर, सुभाष यादव समन्वय भवन, न्यू मार्केट, भोपाल में एक वृहत् सामाजिक समागम का आयोजन किया गया है, (जिसमें स्वल्पाहार एवं दोपहर भोज की व्यवस्था भी है.) इस समागम में विचार विमर्श एवं आगामी समय में समाज उत्थान के संबंध में लागू की जाने वाली योजनाओं का प्रजेंटेशन तथा अनुमोदन भी किया जाना है।
इस सामाजिक समरसता के सामाजिक समागम के एतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए आपकी सहभागिता हेतु आप एवं अन्य सभी सामाजिक बंधु सादर आमंत्रित है🙏
